मेले में लोगों ने खरीदारी और बच्चों ने की मस्ती

भास्कर न्यूज | पालकोट पालकोट प्रखंड अंतर्गत बागेसेरा गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूस मेला का आयोजन किया गया। बागेसेरा में आयोजित इस पूस मेला में विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल होकर में का आनंद उठाया। इस मेला में विभिन्न तरह के खेल-खिलौने, मिठाई की दुकानें और श्रृंगार की दुकानें लगाई गई थी। जहां लोगों ने जमकर खरीदारी कर पूस मेला का आनंद उठाया। मेला में खोड़हा दल के लोगों द्वारा ढोल-मांदर के थाप पर घंटों तक नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसे देखने के लिये लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस निमित्त बागेसारा पंचायत के मुखिया जितवाहन बडाईक सहित अनेक लोग शामिल होकर खोडहा दल में शामिल लोगों नृत्य के दौरान हौसला अफजाई किया। भास्कर न्यूज | गुमला कुड़ुख भाषा व सांस्कृतिक पुनरुत्थान केंद्र बम्हनी गुमला के प्रांगण में आदिवासी सरना समाज उत्थान और सुरक्षा संगठन के तत्वावधान में सामाजिक सम्मेलन सह सम्मान समारोह सह पिकनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक मिलन समारोह करने का मूल उद्देश्य समाज के लोगों के साथ एक बार मिलना जुलना, आपसी भाईचारा, प्रेम बढ़ाने के साथ समाज के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। वहीं समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और समाज को कैसे आगे ले जाए आदि पर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। जिसमें जिसमें मैट्रिक में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले दरदग टीमा टोली घाघरा के अमित उरांव, नौकरी के लिए बिरसमानी तिग्गा, सहायक शिक्षक संत तुलसी दास प्लस टू विद्यालय सिसई, रश्मि लकड़ा सहायक शिक्षक राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय सिविल, व्यवसाय के क्षेत्र में श्री छोटू उराव, (छोटू टेलीकॉम) पुगू बड़का टोली, अनीश उरांव (सीएससी सेंटर )खोरा पतरा टोली गुमला, रामविलास उरांव, बसवा जमटोली (डीबी फुटवियर)और राजंती उराव कपड़ा व्यवसाय एवं सिलाई प्रशिक्षण के लिए सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *