मेवाड़ के उभरते सितारे देव मेनारिया नाथद्वारा पहुंचे:‘बिहू अटैक’ के प्रमोशन किया, अनुभव शेयर किए

बॉलीवुड में मेवाड़ का नाम रोशन कर रहे उभरते अभिनेता देव मेनारिया का नाथद्वारा पहुंचने पर स्वागत किया गया। उनकी चर्चित फिल्म ‘बिहू अटैक’ के रिलीज अवसर पर वे नाथद्वारा के मिराज सिनेमा में फिल्म प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इससे पहले नाथद्वारा बस स्टैंड पर स्थानीय युवाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से उनका पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया गया। स्वागत के दौरान देव मेनारिया को वृंदावन टोपी पहनाई गई और उपरना ओढ़ाकर फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी गईं। युवाओं और सामाजिक संगठनों ने किया अभिनंदन स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस संगठन महामंत्री महेंद्र सिंह गोरवा, ब्लॉक मीडिया प्रभारी योगेश जोशी, योगी तनुज (बावा गुरु) जीवन प्रशिक्षक, राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप सनाढ्य, युवा नेता नीतेश जोशी, पूर्व पार्षद मोहन मीणा, युवा नेता कन्हैयालाल सालवी, भूमिक कुमावत, किशोर चौधरी, जितेंद्र कुमार झाटव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने देव मेनारिया को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि मेवाड़ के युवाओं के लिए यह गर्व की बात है कि क्षेत्र का कलाकार बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रहा है। मेवाड़ के कलाकारों को प्रोत्साहित करने की अपील कार्यक्रम के दौरान देव मेनारिया ने प्रदेशवासियों, संभागवासियों और विशेष रूप से नाथद्वारा के लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ‘बिहू अटैक’ जैसी फिल्मों को देखकर स्थानीय कलाकारों का मनोबल बढ़ता है। देव मेनारिया ने अपील करते हुए कहा कि लोग सिनेमाघरों में जाकर उनकी फिल्म जरूर देखें और मेवाड़ सहित प्रदेश के उभरते कलाकारों को प्रोत्साहित करें, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। मिराज सिनेमा में हुआ फिल्म प्रमोशन इसके बाद देव मेनारिया मिराज सिनेमा पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शकों से मुलाकात की और फिल्म को लेकर अपने अनुभव साझा किए। फैंस के साथ सेल्फी और बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि दर्शकों का प्यार ही कलाकार की असली ताकत होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *