मेहर ने प्रथम, शाश्वत ने द्वितीय स्थान पाया

स्टेट पब्लिक स्कूल जालंधर कैंट में किंडरगार्टन विभाग में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं के बच्चों के लिए हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे बच्चों में भाषा के प्रति रुचि विकसित करना, मंच पर बोलने का आत्मविश्वास बढ़ाना तथा हिंदी भाषा के सौंदर्य को समझाना था। कार्यक्रम का संचालन विभाग की समन्वयक ममता गोयल की देखरेख में हुआ। छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न विषयों पर आधारित कविताएं प्रस्तुत कीं। विजेताओं में मेहरदीप ने प्रथम स्थान, शाश्वत ने द्वितीय स्थान और शुभिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं एलकेजी में सायशा ने प्रथम स्थान, अर्शदीप कौर ने द्वितीय स्थान और यूकेजी के आदर्श, लोशांग लामा व नितिन खैरात ने क्रमश पहला,दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया । अध्यक्ष डॉक्टर नरोत्तम सिंह, उपाध्यक्ष डॉ.गगनदीप कौर, प्रधानाचार्या सवीना बहल और गगनदीप कौर खैरा द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *