मैं तेरे कोलों महारानी कई होर वी कम्म कराने हैं…

भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री दुर्गा माता मंदिर में आयोजित साप्ताहिक चौकी और श्रीमद् देवी भागवत कथा महापुराण में श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। वरिन्द्र मित्तल की अध्यक्षता में हुई चौकी में सर्वप्रथम संजय गुप्ता, डिंपल गुप्ता, अश्विनी अग्रवाल व डॉ. दीपक बंसल ने ज्योति प्रज्वलित कर मां भगवती की पूजा की। अमृत चहल एंड पार्टी ने मैं तोरे कोलो महारानी कई होर वी कम्म कराने है, मैं तेरे बिन रह नहीं सकदा मां जैसे भजनों से माहौल भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु इन भजनों पर जमकर झूमे। वहीं स्वामी यमुना पुरी जी महाराज ने देवी भागवत कथा के दौरान कहा कि गुरु, ग्रंथ और मंत्र जीवन को दिशा देते हैं और भागवत ज्ञान से परमात्मा से मिलन की राह प्रशस्त होती है। उन्होंने कहा कि जीवन को नीति पूर्वक जिया जाए, न कि केवल अपनी रुचियों के आधार पर। कथा केवल पुण्य अर्जन के लिए नहीं, बल्कि पाप और पुण्य के चक्र से ऊपर उठकर आत्मा का परमात्मा से मिलन कराने का साधन है। उन्होंने बताया कि अब तक वे करीब 700 से अधिक देवी भागवत कथाओं का वाचन कर चुके हैं और इस ज्ञान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना ही उनका उद्देश्य है। मंदिर में चल रही श्रीमद् देवी भागवत कथा के तहत हेमंत अग्रवाल, सी. गुप्ता और केके अरोड़ा ने भी ज्योति प्रज्वलित कर विधिवत पूजन किया। कथा के समापन पर आरती कर कार्यक्रम को विराम दिया गया। इस मौके पर वरिन्दर मित्तल, अश्विनी जैन, कुंवर रंजन, सुरिंदर भगत, पिंकी मित्तल, रिम्पी विनायक, अर्चना बंसल, पं. हरिमोहन, विवेक मुनी महाराज, अमिता भारती, सतीश अग्रवाल, कमल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अतिथियों को सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *