लुधियाना| जोशी नगर, शंकराचार्य नगर स्थित सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर में 21 वर्षों से जल रही अखंड ज्योत आस्था का केंद्र बनी हुई है। स्थापना दिवस पर सुबह जय श्री राम के जयघोषों के साथ मंदिर के पट खुले, आचार्यों ने विधिपूर्वक आरती और श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। शाम को मास्टर संजू एंड पार्टी ने भजन संध्या में भक्ति रस से माहौल भर दिया। प्रधान अमन जैन, चेयरमैन ऋषि जैन व अनुज मदान की अगुआई में कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर रही।


