मैकेनिक की करंट लगने से मौत:मऊगंज के तिवारीगवां गांव में मोटर पंप सुधारते समय हादसा

मऊगंज जिले के तिवारीगवां गांव में बुधवार दोपहर एक मैकेनिक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय मोहम्मद सफीक उर्फ सद्दीक के रूप में हुई है, जो शिवपुरा नेबुहा का निवासी था। वह खेत में लगे कमर्शियल मोटर पंप में जीआई पाइप जोड़ने का काम कर रहा था, तभी अर्थिंग की जानकारी दिए बिना बिजली चालू कर दी गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद खेत मालिक गोमती तिवारी और अन्य लोगों ने न तो इलाज का प्रयास किया और न ही पुलिस को सूचना दी। गंभीर हालत में युवक को सीधे मऊगंज सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक के बड़े भाई मोहम्मद रशीद ने पुलिस को बताया कि यदि समय पर बिजली बंद कर प्राथमिक उपचार दिया जाता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। परिजनों ने इस घटना को लापरवाही का नतीजा बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच के बाद दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *