मैट्रिक-इंटर परीक्षा… प्रश्नपत्र का पैकेट खोलने के पूरे प्रोसेस की होगी वीडियोग्राफी

ऐसे भेजे जाएंगे प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा मैट्रिक और इंटर के आठ लाख परीक्षार्थियों के लिए 11 फरवरी से परीक्षा आयोजित होने जा रही है। लेकिन अभी तक छात्रों को एडमिट कार्ड नहीं मिला है। क्योंकि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति से संबंधित नोटिफिकेशन अभी तक नहीं हुआ है। इसलिए निर्धारित शिड्यूल से परीक्षा हो पाना आसान नहीं है। इधर बुधवार को डीसी रांची मंजूनाथ भजंत्री ने सेंटर सुप्रीटेंडेंट के साथ बैठक की और परीक्षा के सफल संचालन को लेकर 31 निर्देश दिए। कहा कि परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र का पैकेट खोलने के प्रोसेस की वीडियोग्राफी की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले प्रश्न पत्र देने के लिए कहा गया है, ताकि पढ़ सकें। फर्स्ट सिटिंग की परीक्षा सुबह 9.45 से एक बजे तक होगी। वहीं सेकेंड सिटिंग की परीक्षा दिन के दो से 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। बताते चलें कि रांची जिले में 102 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिसमें मैट्रिक-इंटर कला, विज्ञान और वाणिज्य के 73710 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें मैट्रिक के 35213 और इंटर के 38497 परीक्षार्थी हैं। रांची जिले में मैट्रिक और इंटर के लिए कुल 159 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, इसमें मैट्रिक के 102 और इंटर के 57 है। बताते चलें कि बैठक में कुल 159 केंद्रों के सुप्रीटेंडेंट शामिल हुए। मैट्रिक के प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका के गोपनीय पैकेट संबंधित प्रखंड के राष्ट्रीय बैंकों में रखने की व्यवस्था की गई है। वहीं जिला मुख्यालय में स्ट्रांग रुम में रखे जाएंगे। परीक्षा के दिन सुबह 7.30 बजे से दंडाधिकारी के वाहन से केंद्र तक प्रश्न सह उत्तर पुस्तिका पहुंचाई जाएगी। वहीं इंटर की उत्तर पुस्तिकाएं संबंधित केंद्रों पर पहले ही भेज दी गई है। वहीं प्रश्न परीक्षा के दिन भेजा जाएगा। डीसी ने कहा है कि परीक्षा में कदाचार करते हुए परीक्षार्थी पकड़े गए तो नियम के अनुसार कार्रवाई तय है। प्रत्येक केंद्रों पर एक-चार स्टैटिक बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। बैठक में मुख्य रुप से डीईओ विनय कुमार ने भी कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर निर्देश दिए। इस अवसर बीईओ सीमा कुमार, तरसीला केरकेट्‌टा, शांतिमुनी तिर्की, जयमंगल लोहरा, अरुण कुमार समेत अन्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *