मैट्रिक और इंटर की कंपार्टमेंटल परीक्षा संपन्न

गिरिडीह|जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षाएं कड़ी निगरानी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुईं। परीक्षा शनिवार को दो पालियों में ली गई, जिसमें पहली पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली। मैट्रिक की परीक्षाएं कार्मेल हाई स्कूल हिंदी गिरिडीह और गर्ल हाई स्कूल पचंबा में आयोजित की गईं, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षाएं प्लस टू जिला हाई स्कूल गिरिडीह, प्लस टू हाई स्कूल गिरिडीह, और मकतपुर हाई स्कूल में संपन्न हुईं। कुल 1008 परीक्षार्थी मैट्रिक और 1458 परीक्षार्थी इंटर की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने के लिए निबंधित थे। परीक्षा के अंतिम दिन 1 सितंबर को भी परीक्षार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *