सागर में गोपालगंज थाना क्षेत्र के मैनपानी में 45 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया। जिसके बाद परिजन ने सोमवार दोपहर मैनपानी में सागर-सिलवानी स्टेट हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों ने चार लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया
परिजनों ने गांव के चार लोगों पर मृतक को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। चक्काजाम की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। समझाइश देकर लोगों को शांत कराया। परिजन ने दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की।पुलिस के अनुसार, लखन पिता हरिराम यादव (45) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इन चार लोगों पर लगे आरोप
परिजनों का आरोप है कि गांव के ही प्रीतम यादव, सतीश यादव, शुभम यादव और आशीष यादव लगातार उनके परिवार को प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि बीती रात आरोपियों ने मारपीट की और गांव में बेइज्जती की, जिससे आहत होकर लखन ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गया है। मामले में गोपालगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।


