मैहर के शारदा मंदिर में बंदूक लेकर गए राजा भैया:विधायक की बंदूक पर पुजारी ने बांधी चुनरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में उत्तर प्रदेश के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने प्रतिबंधित होने के बावजूद शस्त्र पूजा की। यह घटना 6 फरवरी की है, जिसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सामने आया। इस घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंदिर प्रबंध समिति ने जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिसर में किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र ले जाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसकी सूचना मंदिर के प्रवेश द्वार पर भी अंकित है। इसके बावजूद, जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया अपने समर्थकों के साथ शस्त्र लेकर न केवल मंदिर परिसर तक पहुंचे, बल्कि गर्भगृह में भी प्रवेश किया। पुजारी ने बंदूकों पर बांधी चुनरी
गर्भगृह में उन्होंने मां शारदा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने अपने साथ लाई हुई रायफल पुजारी नितिन महाराज को दी, जिस पर पुजारी ने चुनरी बांधी और फूलों की माला चढ़ाकर पूजा करवाई। मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश भी प्रतिबंधित है, लेकिन राजा भैया को वहां प्रवेश की अनुमति कैसे मिली, इस पर सभी ने चुप्पी साध रखी है। आश्चर्यजनक रूप से, इस पूरी प्रक्रिया के दौरान न तो मंदिर के पुजारी ने उन्हें शस्त्र पूजा करने से रोका और न ही वहां मौजूद पुलिस बल ने कोई हस्तक्षेप किया। यह स्थिति मंदिर की सुरक्षा और नियमों के प्रवर्तन पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। पुजारी सीढ़ियों तक छोड़ने भी गए
राजा भैया के समर्थकों ने सोमवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें उन्हें गर्भगृह में बैठकर पूजा करते देखा जा सकता है। वीडियो में पुजारी भी उन्हें मंदिर की सीढ़ियों तक छोड़ने आते नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद ही यह मामला प्रकाश में आया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *