मैहर में पुलिस ने अवैध कफ सिरप की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। नादन थाना पुलिस ने एक इनोवा कार से 571 शीशी कफ सिरप बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग सवा लाख रुपए आंकी गई है। इस मामले में सीधी जिले के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। नादन देहात थाना प्रभारी केएन बंजारे के अनुसार, रात की गश्त के दौरान एक संदिग्ध इनोवा कार (MP20CE7388) को रोका गया। तलाशी के दौरान कार में 5 प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखी गई 571 शीशी कफ सिरप मिली। पुलिस ने मौके पर ही कार सवार दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीधी के सराफा बाजार निवासी आनंद गुप्ता (39 वर्ष) और पटेहरा, सीधी निवासी राजेश साहू (24 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


