मैहर में कार-ट्रक की भिड़ंत, नागपुर के दंपति की मौत:चार माह के मासूम समेत 4 घायल; मां शारदा के दर्शन कर लौट रहा था परिवार

मंगलवार को मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 30 पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में नागपुर से लौट रहे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य घायल है। सभी घायलों को कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मां शारदा के दर्शन कर लौट रहा था परिवार जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के नागपुर निवासी रामदास डोंगरे (60) और उनकी पत्नी सत्यभामा डोंगरे (50) मंगलवार को अपने परिवार के साथ मां शारदा के दर्शन कर मैहर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शाम को अमदरा गांव के पास उनकी टाटा पंच कार को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दंपती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। कटनी अस्पताल में उपचार जारी राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत कटनी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में सारिका विशन, नेहा डोंगरे (25), विहान (4 माह) और नितिन (35) शामिल हैं। सभी का उपचार अस्पताल में जारी है। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *