मैहर थाना क्षेत्र में मैहर से रीवा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। एनएच-30 पर हुए इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार दोपहर की है। कार ड्राइवर ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल यह दुर्घटना तब हुई जब एक परिवार के लोग मैहर से रीवा की ओर अपनी कार क्रमांक UP 70 GK 1233 ने बाइक को टक्कर मारी। घायलों की पहचान ग्राम इटहरा निवासी संगम पटेल (23), पिता सुदामा पटेल और राहुल पटेल (22) के रूप में हुई है। हादसे के बाद कार चालक कुणाल श्रीवास्तव ने घायलों को अपनी निजी कार से मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल संगम पटेल को सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। एक गंभीर घायल सतना जिला अस्पताल रेफर कार चालक कुणाल श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी गाड़ी सामान्य गति से चल रही थी। उनके अनुसार, बाइक सवार अचानक सड़क के किनारे से बीच में आ गए, जिससे गाड़ी नियंत्रित करने से पहले ही दोनों बाइक सवार कार से टकरा गए। उन्होंने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और डॉक्टरों के रेफर करने के बाद उन्हें सतना जिला अस्पताल ले जा रहे थे। मैहर सिविल अस्पताल से MLC रिपोर्ट बना कर मैहर थाना भेजा गया


