मैहर में दो बाइक की भिड़ंत, एक युवक की मौत:तीन गंभीर; किरहाई गांव में माेड़ के पास तेज रफ्तार की वजह से हादसा

मैहर-अमरपाटन थाना क्षेत्र के किरहाई गांव के पास शनिवार देर शाम दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 19 वर्षीय अशोक कुमार कोल निवासी किरहाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। तेज आवाज के साथ भिड़ंत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं और मोड़ के पास अचानक एक-दूसरे के सामने आ गईं। अत्यधिक गति के कारण दोनों चालक वाहनों को नियंत्रित नहीं कर पाए, जिससे तेज आवाज के साथ भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर तक जा गिरे और बाइक के पुर्जे बिखर गए। अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देने के बाद घायल युवकों को मैहर अस्पताल पहुंचाया गया। 19 वर्षीय अशोक कुमार कोल की हालत गंभीर थी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। अन्य तीन घायलों को सिर, पैर और छाती में गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया। अमरपाटन पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस दोनों बाइकों के नंबर और बाइक सवारों की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *