मैहर में रास्ते विवाद पर चले लाठी-डंडे:धान से भरे ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

मैहर जिले की अमरपाटन तहसील के ककरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। रविवार दोपहर धान से भरे ट्रैक्टर को निकालने के दौरान हुए इस झगड़े में तीन लोग घायल हो गए। विवाद की शुरुआत तब हुई जब एक पक्ष ने रास्ते पर पत्थर रखकर कब्जा करने का प्रयास किया। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। यह कहासुनी जल्द ही गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट में बदल गई। इस झगड़े में महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्होंने लाठी-डंडे चलाए। घटना में दो महिलाएं और एक पुरुष घायल हुए हैं। आक्रोशित परिजनों ने रास्ते में लगे जाली और लकड़ी के पोल भी उखाड़ दिए। घटना का एक वीडियो रविवार रात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने शाम करीब 6 बजे मामला दर्ज किया। घटना के बाद एक पक्ष अमरपाटन थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित पक्ष ने गांव के कमलेश पटेल और उनके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर अमरपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं और उनके बीच रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। झगड़े के वायरल वीडियो के आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *