मॉडल जीपीडीपी पर प्रशिक्षण दिया गया

बीजापुर| जिले में मॉडल ग्राम पंचायत विकास योजना (मॉडल जीपीडीपी) पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के चारों ब्लॉकों बीजापुर, भैरमगढ़, भोपालपटनम व उसूर से लाइन डिपार्टमेंट के 32 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण में रजनीश कुमार व तिरुपति यालम ने 9 एलएसडीजी थीम, मॉडल जीपीडीपी, पाई 2.0, ओन सोर्स रेवेन्यू, जल जीवन मिशन, ई-ग्राम स्वराज पोर्टल व आदर्श ग्राम पंचायत पर विभिन्न सत्रों में जानकारी दी। इसके जरिए मास्टरट्रेनर्स को सशक्त बनाकर चारों ब्लॉकों के फ्रंटलाइन वर्कर्स व पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को मॉडल जीपीडीपी का प्रशिक्षण दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *