बीजापुर| गोंडियन परधान आदिवासी समाज ने अपने आराध्य धर्माचार्य मुठवा पुनेम हीरासुका लिंगो बाबा की जयंती मनाई। इस दौरान समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सकनी चन्द्रैया, प्रांताध्यक्ष पी. लक्ष्मीनारायण व जिलाध्यक्ष कंडिक नारायण के नेतृत्व में जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाज के लोगों ने अपने घरों में दीप जलाया। इसके बाद बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोंडियन परंपरा अनुसार गोंगो सेवा अर्जी कर पूजा-अर्चना की। परधान समाज कल्याण भवन में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान भवन व परिसर में दीप जलाए गए। वहीं जिला कोषाध्यक्ष भानुप्रताप चिड़ियम ने गोंडियन विधि-विधान से गोंगो सेवा अर्जी कर पूजा संपन्न करवाई। इस दौरान राकेश गिरी, अरुण सकनी, रामप्रसाद नक्का, रामप्रसाद गोरला, सुरेश परतागिरी, लक्ष्मण परतागिरी, हरकेश गिरी, गोपाल परतागिरी, लोकेश पुलमाद्री, विश्वासराव तोगर, अनिल गंधम, सुधाकर तोगर, वेंकटेश्वर पोंदी, सूरज कुमार पोंदी, शैलेंद्र कुमार पोंदी, सिद्धु पोंदी, सिद्धि पोंदी सहित अन्य मौजूद थे।


