बीजापुर| छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति के तहत जिले के कुल 92 प्रशिक्षणरत आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रति व्यक्ति 10,000 रुपये प्रतिमाह की दर से एक माह की प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने के लिए कुल 9 लाख 20 हजार रुपये के आहरण एवं संवितरण की स्वीकृति प्रदान की गई है।


