मॉडल टाउन के आर्य समाज मंदिर में हवन-सत्संग किया

जालंधर | आर्य समाज मंदिर मॉडल टाउन में भक्तों की ओर से हवन व सत्संग किया गया। पंडित सत्य प्रकाश शास्त्री एवं पंडित बुद्धदेव वेदालंकार ने हवन करवाया। मुख्य यजमान नीलू खन्ना एवं प्रोमिला अरोड़ा रही। इसके बाद पंडित सुरिंदर आर्य ने भजन प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बनाया। आचार्य सुशील शर्मा ने प्रवचनों के माध्यम से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। मंच संचालन आर्य समाज के कोषाध्यक्ष जोगेंद्र भंडारी ने किया। यहां डॉ. ऋषि आर्य, मोहन चावला, मनीष बख्शी, एसपी सहदेव, अजय सचदेवा, इंद्रजीत आर्य, अजय परमार, पवन कुमार, विजय कुमार, उमा तनेजा, सुदेश भंडारी व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *