भास्कर न्यूज | जालंधर जिला प्रशासकीय कॉम्पलेक्स में 7 कैंटीन, साइकिल स्टैंड, एक कैंटीन टाइप-1 सेवा केंद्र तथा पोलरॉइड / डिजिटल कैमरों से फोटो खींचने के ठेकों की नीलामी 11 मार्च को सुबह 11 बजे सहायक आयुक्त (जनरल) की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने बताया कि प्रत्येक बोलीदाता को बोली में शामिल होने के लिए अपनी आवेदन पत्र और सुरक्षा राशि का बैंक ड्राफ्ट कमरा नंबर 123 में बोली की तिथि से एक दिन पहले जमा करवाना होगा। जो बाद में सफल बोलीदाता द्वारा ठेके की आधी राशि जमा करवाने के बाद बाकी सभी को वापिस कर दी जाएगी। डिजिटल फोटोग्राफी के ठेके की आरक्षित बोली 27,60,000 रुपये और सुरक्षा राशि 1,00,000 रुपये रखी है। कैंटीन के ठेके की आरक्षित बोली 16,67,200 रुपये और सुरक्षा राशि 1,00,000 रुपये, साइकिल स्टैंड के ठेके की आरक्षित बोली 33,85,091 रुपये और सुरक्षा राशि 2,00,000 रुपये है। इसके अलावा कैंटीन डीएसी में टाइप-1 सेवा केंद्र के ठेके की आरक्षित बोली 2,40,000 रुपये और सुरक्षा राशि 50,000 रुपये है। ठेके की अवधि 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक होगी और 31 मार्च 2027 शाम 5 बजे के बाद ठेकेदार को अपना सामान डीएसी में रखने का कोई अधिकार नहीं होगा।


