मोगा में पुलिस ने कश्मीर के कपड़ा कारोबारी से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए बदमाशों के दो साथी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। DSP जोरा सिंह ने बताया कि बाघा पुराना पुलिस ने गांव राशनपुरा, जम्मू हाल मुगलू पट्टी, बाघा पुराना के रहने वाले बशीर अहमद बेग के बयानों पर चार अनजान लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि जब थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह, सहायक थाना प्रभारी जगतार सिंह, कांस्टेबल हरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रहे थे और कथित लुटेरों की तलाश कर रहे थे, तो पुलिस ने दो कथित लुटेरों संदीप सिंह उर्फ सीपा निवासी समाध भाई और आकाशदीप सिंह उर्फ फतेह निवासी समाध भाई को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनके दो साथियों राजवीर सिंह और समाध भाई दोनों निवासी गग्गो के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी जगतार सिंह ने बताया कि जब बशीर अहमद बेग गांव कालेके से जैकेट और अन्य कपड़े बेचकर अपने साइकिल पर बाघा पुराना लौट रहे थे, तो गांव कालेके की अनाज मंडी के पास चार बाइक सवार लुटेरों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट कर 12 हजार रुपए, महिलाओं के सूट और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे। जांच अधिकारी ने बताया कि घायलों को बाघा पुराना अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्होंने बताया कि बाकी लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। असिस्टेंट पुलिस स्टेशन ऑफिसर जगतार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को आज माननीय कोर्ट में पेश किया गया और उन्हें दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है।


