मोगा पुलिस ने 320 नशीली गोलियों सहित चार आरोपी पकड़े:नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, नेटवर्क की तलाश

मोगा जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से कुल 320 नशीली गोलियां बरामद की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पहली कार्रवाई: 205 नशीली गोलियां बरामद थाना महिणा के सहायक थाना प्रभारी नाहर सिंह ने बताया कि एसएसपी मोगा के निर्देशानुसार पुलिस टीम इलाके में गश्त पर थी। ड्रेन पुल चोगावां के पास पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुलविंदर सिंह उर्फ करमा (निवासी गांव कच्चर भन्न) और जगरूप सिंह उर्फ भूपी (निवासी गांव कोकरी फूला सिंह) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 205 नशीली गोलियां बरामद हुईं। दूसरी कार्रवाई: 115 गोलियों के साथ दो काबू एक अन्य मामले में, हवलदार करमजीत कौर की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान तलवंडी भंगेरी त्रिकोणी (गांव रौली) के पास गुप्त सूचना के आधार पर दो अन्य युवकों को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजदीप सिंह उर्फ राजा और राजविंदर सिंह उर्फ नोना (दोनों निवासी गांव धल्लेके) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 115 नशीली गोलियां जब्त की गई हैं। पुलिस की सख्त चेतावनी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह नशीली गोलियां कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने वाले थे। पूछताछ के बाद सभी को अदालत में पेश किया जाएगा। मोगा पुलिस ने साफ कर दिया है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *