मोगा में अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार:2 देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद, कपूरे के रहने वाले

मोगा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव कपूरे के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ मौजूद हैं। डीएसपी लवदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो देसी पिस्टल 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भिंदर सिंह और सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो गांव कपूरे, जिला मोगा के निवासी हैं। थाना मेहना में दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। डीएसपी ने बताया कि मोगा पुलिस शरारती तत्वों पर लगातार कार्रवाई कर रही है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *