मोगा में ईद उल फितर त्योहार का जश्न:ईदगाह में अमन-चैन की नमाज, लोगों ने एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

रमजान के पवित्र महीने के समापन पर आज 31 मार्च को देशभर में ईद उल फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। पंजाब के मोगा में बाहोना रोड स्थित ईदगाह में लोगों ने सामूहिक नमाज अदा की। ईद उल फितर केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि मानवता, भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है। यह दिन हर घर में नई उमंग और खुशियां लाता है। सभी की खुशहाली की दुआएं मांगी ईदगाह में नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी और सभी की खुशहाली की दुआएं मांगी। इस अवसर पर मीठी सेवइयाँ खाने की परंपरा है, जो रिश्तों की मिठास को और बढ़ा देती है। त्योहार का मुख्य उद्देश्य सिर्फ खुशियां मनाना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद करना और समाज में प्रेम व सद्भाव का माहौल बनाना भी है। ईद के चांद के दर्शन से लेकर सुबह की नमाज तक, हर पल विशेष महत्व रखता है। इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर नई शुरुआत करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *