मोगा में किसान आंदोलन पर मंत्री अरोड़ा का कड़ा रुख:सड़कें रोकने पर कार्रवाई की चेतावनी, शांतिपूर्ण धरने की छूट

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने मोगा में किसान आंदोलन को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार शांतिपूर्ण धरनों की इजाजत देगी, लेकिन सड़कें रोककर आम जनता को परेशान करने वालों पर कार्रवाई होगी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसानों की मांगें केंद्र सरकार से जुड़ी हैं। राज्य सरकार किसानों के साथ है और बातचीत के लिए तैयार है। अरोड़ा ने कहा कि वे पहले भी किसानों की मांगों का समर्थन करते थे और आज भी करते हैं। नए चेयरमैन को किया नियुक्त इस दौरान उन्होंने इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के नए चेयरमैन रिंपी मित्तल को पद पर नियुक्त किया। मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने सत्ता में आते ही भर्तियों की प्रक्रिया शुरू की। अब तक करीब 52 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं। 1 तारीख से मंडियों में खरीद शुरू गेहूं की खरीद को लेकर अरोड़ा ने कहा कि 1 तारीख से मंडियों में खरीद शुरू होगी। इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के विधायक आम लोगों की समस्याओं को विधानसभा में उठाते हैं, जो गर्व की बात है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *