मोगा में किसानों द्वारा शंभू थाने के बाहर आयोजित होने वाले धरने को पुलिस ने रोक दिया है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने शंभू बॉर्डर से चोरी हुए ट्रॉली और सामान की बरामदगी की मांग को लेकर 6 मई को धरने का आह्वान किया था। मोगा जिले के कस्बा अजीतवाल की अनाज मंडी में इकट्ठा हुए किसानों को पुलिस ने धरना स्थल तक जाने से रोक दिया। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने कमेटी के सूबा सचिव राणा गुरमीत सिंह को हिरासत में ले लिया है। कई अन्य किसान नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया है। किसान नेताओं का कहना है कि वे यह कार्रवाई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष और धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। पंजाब भर से किसानों को इस धरने में शामिल होना था।


