फाजिल्का में नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन बरामद, पुलिस देख भागने का प्रयास किया, स्कूटी से सप्लाई करने जा रहा था

फाजिल्का जिले के जलालाबाद की थाना वैरोका पुलिस ने गश्त के दौरान एक स्कूटी सवार युवक को गिरफ्तार किया है l युवक के पास से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है l जिसके खिलाफ थाना वैरोका में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है l आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है l थाना वैरोका के एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस अधिकारी चंद्रशेखर पुलिस पार्टी सहित गश्त पर थे l कि जब वह सेमनाला बाहमणी पर मौजूद थे l तो सामने से एक युवक स्कूटी पर आता हुआ दिखाई दिया l आरोपी के पास मिली हेरोइन उन्होंने बताया कि स्कूटी सवार युवक पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और पीछे को मुड़कर भागने लगा, तभी उसकी स्कूटी बंद हो गई l मौके पर पुलिस ने साथी कर्मचारियों की मदद से उसे काबू कर लिया और उससे 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई l इस मामले पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है l पकड़े गए आरोपी की पहचान रमनदीप सिंह उर्फ रमन निवासी गोबिंद नगरी जलालाबाद के रूप में हुई है l आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है, जिसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है l जिससे पूछताछ की जाएगी l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *