हावड़ा-बोकारो एक्सप्रेस 10 व 17 मई को रद्द रहेगी:रांची-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर 10 और 17 को नहीं चलेगी, देखिए ट्रेनों की लिस्ट

आद्रा रेल मंडल के भोजूडीह व बोकारो स्टील सिटी होकर चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें मई माह में प्रभावित होगी। कारण खड़गपुर डिविजन के संतरागाछी स्टेशन वार्ड के रिमॉडलिंग का काम बताया जा रहा है। विभिन्न कार्यों के लिए 30 अप्रैल से 18 मई तक 19 दिन ट्रेफिक ब्लॉक नियोजित किया गया है। इसलिए भोजूडीह व बोकारो होकर चलने वाली हावड़ा एक्सप्रेस 10 तथा 17 मई को रद्द रहेगी। वहीं, बोकारो-रांची पैसेंजर 11 तथा 18 मई को जबकि रांची-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर 10 तथा 17 को रद्द रहेगी। क्रिया योगा एक्सप्रेस 11 और 17 मई को रद्द रहेगी शालीमार अरण्यक एक्सप्रेस 17 मई को रद्द रहेगी। इसके अलावा हावड़ा-हटिया हावड़ा क्रिया योगा एक्सप्रेस 11 और 17 मई को रद्द रहेगी। हावड़ा-चक्रधरपुर हावड़ा एक्सप्रेस 10 और 17 मई को रद्द रहेगी। संतरागाछी-पुरूलिया हावड़ा रूपशी बांग्ला 5, 17 और 18 को रद्द रहेगी। पोरबंदर-संतरागाछी कवि गुरू एक्सप्रेस 9 मई को रद्द रहेगी तथा संतरागाछी-पोरबंदर कवि गुरू एक्सप्रेस 11 मई को रद्द रहेगी। आद्रा-हावड़ा एक्सप्रेस 11 मई को खड़गपुर तक चलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *