मोगा में चैंबर रोड स्थित एक शराब ठेके पर एक्सपायरी डेट की बियर बेचने का मामला सामने आया है। सेहत विभाग को मिली सूचना के आधार पर टीम ने ठेके पर छापेमारी की। जांच के दौरान टीम ने एक्सपायरी डेट निकल चुकी बियर की बोतलें जब्त की हैं। सेहत विभाग की टीम में जिला सहित अधिकारी डॉ. संदीप सिंह, फूड सेफ्टी अधिकारी योगेश गोयल, लवदीप सिंह और क्लासफोर चमकौर सिंह शामिल थे। टीम ने सभी एक्सपायर्ड बियर को सील करके अपने कब्जे में ले लिया है। 40 कैन और 5 बोतल बियर जब्त जांच में 40 कैन और 5 बोतल बियर मिली, जिनकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। फूड सेफ्टी अधिकारी योगेश गोयल ने बताया कि जब्त की गई बियर के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


