खन्ना में किसान की कुएं में गिरकर मौत:तूफान और अंधेरे में नहीं दिखा कुआं, दो बच्चों का पिता

खन्ना में किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय गगनदीप सिंह के रूप हुई है। घटना गंडुआं गांव की है। जानकारी के मुताबिक 4 मई की रात मौसम खराब होने के कारण तेज हवाएं चल रही थीं और बारिश हो रही थी। गगनदीप जब घर से बाहर निकले तो तूफान और अंधेरे के कारण उन्हें 35 फीट गहरा कुआं नहीं दिखा और वे उसमें गिर गए। कुछ ही समय में परिवार को इसकी जानकारी मिली। परिजन तुरंत उन्हें कुएं से निकालकर सिविल अस्पताल खन्ना ले गए। वहां से उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया। लुधियाना में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को खन्ना सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। सदर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी मनजोत कौर के बयान पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गगनदीप के परिवार में पत्नी के अलावा 8 साल का बेटा और 4 महीने की बेटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *