बठिंडा में पेट्रोल पंप पर लूट का VIDEO:कार से पहुंचे तीन नकाबपोश, हाथों में तेजधार हथियार; नकदी लूटकर फरार

बठिंडा के गुरुसर शैनेवाला गांव में स्थित बंसल क्वालिटी फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर आधी रात लूट की वारदात हुई। तीन नकाबपोश लुटेरे कार में सवार होकर पंप पर पहुंचे। उनके हाथों में तेजधार हथियार थे। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पूरी वारदात पंप के सीसीटीवी में कैद हो गई। लुटेरे सीधे पंप के कार्यालय में घुसे और वहां से 1800 रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए। पेट्रोल पंप के मालिक विनोद कुमार बंसल ने बताया कि उनका पंप 24 घंटे चलता है। जांच में जुटी पुलिस संगत थाने के एसएचओ परम पारस सिंह चहल के अनुसार पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि डबवाली रोड स्थित इस पंप पर डकैती होने वाली है। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस नंबर 40 दर्ज कर लिया है। लुटेरों की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। सीआईए स्टाफ की दो टीमें भी जांच में जुटी हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *