बरनाला में तेल के ड्रम में विस्फोट:2 किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी, आसपास की दुकानों में दरारें

बरनाला में आज एक एक पुराने तेल के ड्रम में विस्फोट हो गया। यह घटना दिन के समय हुई। विस्फोट की आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना उस समय हुई जब कबाड़ी के मजदूर पुराने तेल के ड्रम को गैस कटर से काट रहे थे। ड्रम में जमा गैस के कारण अचानक विस्फोट हुआ और आग लग गई। विस्फोट से आस-पास की दुकानों में दरारें आ गईं। कई दुकानों की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे टूट गए। घटना शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित प्रेम नगर की है। फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। फायर विभाग ने इस घटना को घोर लापरवाही का नतीजा बताया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह ड्रम पहले किसी और का था जिसने इसे कबाड़ियों को बेच दिया था। कबाड़ी इसे लेने आए थे और काटने की कोशिश में यह हादसा हो गया। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना टल गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *