रैयतों का सीओ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन:बाघमारा में शवयात्रा निकालकर किया पुतला दहन, जिला मुख्यालय में करेंगे प्रदर्शन

बाघमारा अंचल में रैयतों ने सीओ बाल किशोर महतो के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इंद्रा चौक से अंचल कार्यालय तक सीओ की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली गई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और उनके परिजन शामिल हुए। ग्राम स्वराज अभियान के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन का नेतृत्व कमल महतो, दिलीप कुमार महतो और लक्ष्मी देवी ने किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सीओ जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं। इसके बजाय वे शोषण कर रहे हैं और झूठे केस दर्ज करवा रहे हैं। दर्ज कराई गई एफआईआर डराने का प्रयास कमल महतो ने बताया कि उनका आंदोलन संवैधानिक है। धनबाद एसडीओ से प्रशासनिक स्वीकृति भी मिली हुई है। उन्होंने कहा कि सीओ द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर उन्हें डराने का प्रयास है। प्रदर्शनकारियों ने अगले मंगलवार को जिला मुख्यालय के रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहां सीओ और उपायुक्त का पुतला दहन किया जाएगा। उनका आरोप है कि राज्य सरकार के कुछ अधिकारी सीओ को संरक्षण दे रहे हैं। इस आंदोलन में जगत महतो, विकास महतो, शंकर महतो, मुसीब अख्तर खान, मणिलाल साव और प्रदीप रजवार समेत ग्राम स्वराज अभियान के कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *