मोगा में तीन नशा तस्कर गिरफ्तार:कार से 4 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद, सप्लाई करने आए थे, दो खरीदारों को भी दबोचा

मोगा पुलिस ने शुक्रवार को नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक होंडा सिटी कार से 4 क्विंटल डोडा चूरा पोस्त बरामद किया है। आरोपी माल को सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। एसपी बाल कृष्ण सिंगला के अनुसार, सीआईए स्टाफ को मुखबिर से सूचना मिली थी। मुखबिर ने बताया कि बठिंडा का रहने वाला जगमीत सिंह होंडा सिटी कार में डोडा चूरा पोस्त लेकर दाना मंडी निहाल सिंह वाला में ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहा है। पूछताछ में किया सप्लाई का खुलासा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली। कार से 4 क्विंटल डोडा चूरा पोस्त बरामद किया गया। जगमीत सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि यह माल मोगा जिले के गांव बंभीहा भाई निवासी प्यारा सिंह और गांव उगोके निवासी कुलबीर को देना था। पुलिस ने खरीदारों को भी पकड़ा जगमीत सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने प्यारा सिंह और कुलबीर को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान पता लगाएगी कि माल कहां से लाया गया और किन-किन को सप्लाई किया जाना था। थाना निहाल सिंह वाला में तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई डीजीपी पंजाब और एसएसपी मोगा के निर्देशों पर नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *