मोगा में युवक का शव मिला:निहाल सिंह वाला-पत्तो हीरा सिंह लिंक रोड पर संदिग्ध हालात में बरामद, 6 माह पहले हुई थी शादी

मोगा के निहाल सिंह वाला-पत्तो हीरा सिंह लिंक रोड पर शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान हरसिमरत सिंह पुत्र दिलजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक हरसिमरत सिंह का विवाह महज छह महीने पहले ही हुआ था। युवक की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना के बाद गांव के सरपंच अमनदीप सिंह, पंचायत प्रतिनिधि और पुलिस टीम से एएसआई प्रीतम सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। एएसआई प्रीतम सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *