मोगा में लूटपाट करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार:15 मोबाइल बरामद, अलग-अलग जगह से छीने थे

मोगा में लूटपाट करने वाले 2 बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। जिनके पास से मोबाइल फोन जब्त किए है। इनमें से एक बदमाश के ऊपर पहले कई मामले दर्ज है। एसपी डी बाल कृष्ण सिंगला ने कहा कि मोगा पुलिस शरारती तत्वों के ऊपर शिकंजा कस रही है। गुप्त सूचना के आधार पर दो व्यक्तियों को 15 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों ने यह मोबाइल अलग-अलग जगह से छीने है और मोगा बेचने के लिए आए थे। इनको रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जाएगी। इनकी पहचान हरप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। यह गांव मेहना के रहने वाले हैं। हरप्रीत सिंह के ऊपर एक मामला पहले भी दर्ज है। मोबाइल के मालिकों की तलाश कर उनको मोबाइल लौटा दिए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *