मोटर से तार की चोरी करने वाला गिरफ्तार

अमृतसर | थाना मत्तेवाल पुलिस ने गांव उदोके कलां में तार चोरी करने वाले आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान अनमोल सिंह निवासी उदोके कलां के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में समुंद सिंह ने बताया कि 23 दिसंबर को उसकी मोटर से आरोपी 4/5 अज्ञात युवकों के साथ मिलकर तार की चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि इस शिकायत के बाद जांच करते हुए मेन आरोपी को काबू किया। आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर बाकी के साथियों की गिरफ्तारी के लिए रेड शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *