मोटर से मंजी, पाइप और लोहे का सामान चोरी करने वाला काबू

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना मत्तेवाल की पुलिस ने मोटर से मंजी,पाइप व अन्य लोहा का सामान चोरी करने वाले एक युवक को काबू किया है। जबकि दूसरा आरोप गुरजंट सिंह फरार होने में सफल हो गया। पकड़े गए आरोपी कलेर बाला निवासी गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में रूपौवाली ब्राह्मणा निवासी गुरविंदर सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर को वह अपने मोटर पर गया तो चोरी की वारदात का पता चला। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की कारवाई शुरू कर दी है।वहीं पुलिस ने कहा कि आरोपियों पर बनती कार्रवाई कर जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *