सांसद औजला और पंजाब की लीडरशिप ने डॉ. मनमोहन सिंह को भेंट की श्रद्धांजलि

भास्कर न्यूज | अमृतसर देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शनों के लिए सांसद गुरजीत सिंह औजला ने परिवार सहित उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। दिल्ली स्थित अॉल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में रखे डॉ. सिंह के पार्थिव शरीर पर सांसद औजला ने अमृतसर व हिंदू कालेज की तरफ से भी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व विधायक जुगल किशोर शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. राज कुमार वेरका, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, भगवंत पाल सिंह सच्चर, सांसद औजला की पत्नी अनदलीब कौर औजला और उनका बेटा बाबर औजला समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। औजला ने नम आंखों से पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री को अंतिम विदाई दी। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह उनके लिए हमेशा मार्गदर्शक रहे हैं। उनकी छत्र छाया में ही उन्होंने राजनीति के गुर सीखे। अमृतसर के प्रति उनका प्यार हमेशा उन्हें प्रेरित करता रहा है। गुरु नगरी से उनका खास संबंध रहा है और वह हमेशा यहां के लिए नई योजनाएं लाने की बात करते थे। सांसद औजला ने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान भी उनके लिए और अमृतसर के लोगों के लिए संदेश भेजा था। वह हमेशा उन्हें सकारात्मक सीख देते थे और जब भी उनसे मुलाकात होती थी तो उनमें गुरु नगरी के प्रति दोगुने उत्साह से काम करने की ललक पैदा होती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *