भास्कर न्यूज | सरायकेला आनंदमार्ग आश्रम में आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल व पूर्णिमा नेत्रालय तमोलिया के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का हुआ। सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चले इस शिविर में 30 मरीज शामिल हुए। इनमें 11 लोगों के आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। मोतियाबिंद पाए गए सभी लोगों के नेत्र का ऑपरेशन 20 जनवरी को रखा गया है, जबकि बाकी लोगों को नेत्र जांच करते हुए चिकित्सा सलाह देते हुए छोड़ दिया गया है ।शिविर का उद्घाटन आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के गोपाल बर्मन ने विजन सेन्टर का उद्घाटन किया । कार्यक्रम के सफल बनाने में पूर्णिमा नेत्रालय। के डॉ शांतनु एवं आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से प्रवेश गोप, भर्तृहरि, जितेन बर्मन, सूर्य प्रकाश का सराहनीय प्रयास रहा।


