भास्कर न्यूज | राजनगर राजनगर सोसोमौली झलकडीह में आयोजित टुसू मेला में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पारंपरिक नृत्यों और संगीत की प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया है। मेले में आए लोगों ने टुसू मेले की पारंपरिक झांकियों का आनंद लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। मेले में विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों और हस्तशिल्प उत्पादों की बिक्री भी की जा रही है। मेले का आयोजन श्री श्री शिव पूजा सार्वजनिक कमेटी सिसोमोली द्वारा किया गया है और इसका उद्देश्य स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करना है। मेले के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कमेटी मेंबर परवंशु महतो ने बताया कि टुसू परब आदिवासी मूलवासी का धरोहर है। उन्होंने कहा, टुसू परब ही एक ऐसा परब है जो पूरे एक महीना जगह-जगह लगता है। हमारी संस्कृति और धरोहर को बचाना है, जो धीरे-धीरे लुप्त होते जा रहे हैं।


