शाह स्पोर्ट्स को आरके अकादमी सोनुआ ने हराया

भास्कर न्यूज| चाईबासा इमरान अहमद (96 रन) एवं शेख समीर उद्दीन (59 रन) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत आरके अकादमी सोनुआ ने शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी चक्रधरपुर को 61 रनों से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। अब क्वार्टर फाइनल में आरके अकादमी का मुकाबला एसआर रूंगटा ग्रुप से 24 जनवरी को होगा। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए शनिवार के मैच में टॉस आर के अकादमी के कप्तान ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आर के अकादमी सोनुआ की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाया। वहीं जीत के लिए निर्धारित तीस ओवर में 227 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाह स्पोर्ट्स अकादमी की पूरी टीम 21.3 ओवर में 165 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और 61 रनों से मैच गंवा बैठी। रविवार को पहले क्वार्टर फाइनल में लारसन क्लब चाईबासा का मुकाबला स्टूडेंट क्लब चाईबासा से होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *