अवैध खनन करने वाले माफिया को खनिज विभाग के अफसरों का संरक्षण मिल रहा है। मोतीझील तिराहे के पास रक्कस टैंक पहाड़ी को पोकलेन, जेसीबी से माफिया ने लाखों वर्गफीट एरिया तक खोद दिया, लेकिन विभाग के अधिकारी यहां सिर्फ 500 घन मीटर (13 हजार वर्गफीट ) तक का जुर्माना लगाए बैठे हैं। इस मामले में सहायक खनिज अधिकारी रमाकांत तिवारी ने जिले के प्रभारी खनिज अधिकारी घनश्याम यादव को जुर्माने का जो प्रस्ताव दिया है उसमें 500 घनमीटर अवैध खनन पर करीब 8 लाख 50 हजार रुपए का जुर्माना तय किया गया है। अब इस मामले को खनिज विभाग के अधिकारी एक-दूसरे के पाले में फेंक रहे हैं। खनिज विभाग की टीम ने यहां 16 जनवरी को कार्रवाई करते हुए अवैध खनन पकड़ा था। साथ ही खनन कर रही 2 पोकलेन मशीन, 5 ट्रेक्टर-ट्रॉली, एक मिनी ट्रक जब्त किए गए थे। लेकिन इन मशीन और वाहनों को चलाने वाले लोगों को नहीं पकड़ा था।
जहां पहाड़ी थी, वहां अब सिर्फ 8 फीट का जख्मी टीला, 1 जिंदा पेड़ सहायक अधिकारी ने लगाया जुर्माना
कार्रवाई के बाद सहायक खनिज अधिकारी रमाकांत तिवारी जुर्माना तय कर रहे हैं। इस बारे में वे ही कुछ बता सकते हैं। मैंने जुर्माने की कार्रवाई नहीं की है।
-घनश्याम यादव, प्रभारी जिला खनिज अधिकारी जुर्माना बना दिया है, नाम याद नहीं
किस नाम से जुर्माना किया है ये तो याद नहीं। लेकिन 500 घनमीटर का 8.50 लाख रुपए जुर्माना बनाकर जिला खनिज अधिकारी को दे दिया है। आगे वे ही कार्रवाई करेंगे।
– रमाकांत तिवारी, सहायक खनिज अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में भी की शिकायत पहाड़ी पर अवैध खनन की शिकायत मोतीझील निवासी मधु राय ने 16 जनवरी 2023 से 5 जनवरी 2026 तक 10 बार विभिन्न अधिकारी और सीएम हेल्पलाइन पर की। लेकिन अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। शिकायतों में बताया गया कि इस खनन में नीम, विरौल, शीशम, पीपल, बबूल आदि के हरे-भरे वृक्षों की बलि चढ़ा दी गई है। इन वृक्षों को रघुवीर राय पुत्र पुत्र गिरधारी राय (भाजपा नेता), सतीश राय पुत्र जगदीश राय एवं जगदीश राय, बाबू लाल राय पुत्र लालाराम राय, साधुराम राय, रामकृपाल, विष्णु राय, कल्ले राय द्वारा गुंडागर्दी कर मशीनों से पेड़ों को जड़ से उखाड़कर पत्थर-मुरम का अवैध खनन किया जा रहा है।


