मोती माता मेले में ढाई लाख श्रद्धालुओं पहुंचे:एक हजार क्विंटल मिठाई की प्रसादी चढ़ाई, ठंड के बावजूद पहुंच रहे लाखों श्रद्धालु

बुरहानपुर के लोखंडिया में आयोजित मोती माता मेले में पौष पूर्णिमा के दूसरे दिन रविवार को लगभग ढाई लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस दौरान माता को एक हजार क्विंटल मिठाई की प्रसादी चढ़ाई गई। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। सुबह से ही माता के दरबार में दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लग गईं, जो शाम तक जारी रहीं। मेले तक पहुंचने वाले दोनों रास्तों को वन-वे किया गया था, जिससे यातायात सुचारु रहा और जाम की स्थिति नहीं बनी। इससे पहले पौष पूर्णिमा के दिन शनिवार को भी 2 लाख से अधिक भक्तों ने माता के दर्शन किए थे। 20 गलियों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब 22 एकड़ में फैले इस विशाल मेले में रविवार को भी भारी भीड़ देखी गई। मेले की 20 गलियों में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। बच्चों और युवाओं सहित सभी आयु वर्ग के लोगों ने 15 से अधिक झूलों का आनंद लिया। मंदिर और मेला परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और पुलिस की सतर्कता के कारण इन दो दिनों में चोरी की घटनाओं में कमी रही। 150 साल पुरानी परंपरा मोती माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्ष्मण झामू पवार ने बताया कि यह मेला 150 साल से अधिक समय से आयोजित हो रहा है। देशभर से श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। ढाई हजार दुकानें, दिनभर उत्साह मंदिर ट्रस्ट के सचिव प्रकाश राठौड़ ने बताया कि मेले में सुबह से ही बच्चों, युवाओं और परिवारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे दिनभर उत्साह का माहौल बना रहा। मेला समिति अध्यक्ष वसंत देवराम राठौड़ ने बताया कि मेले में ढाई हजार दुकानें लगाई गई हैं। सोमवार को भीड़ बढ़ने की संभावना ट्रस्ट सदस्य ईश्वर जाधव के अनुसार, सोमवार को लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मेले का समापन 7 जनवरी को होगा, और अनुमान है कि छह दिनों में कुल सात लाख श्रद्धालु माता के दर्शन करेंगे। मेले में लगे स्वास्थ्य शिविर में दो दिनों के भीतर डॉक्टर्स की टीम ने 350 मरीजों की जांच और इलाज किया। इनमें रक्तचाप, शुगर, थायराइड के मरीज और विभिन्न चोटों से ग्रस्त लोग भी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *