छिंदवाड़ा के VIP इलाके में शराबी स्कूटी सवार का उत्पात:DIG बंगले के पास कार से टकराकर गिरा; पीछे चल रहे लड़कों ने बनाया VIDEO

छिंदवाड़ा के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले VIP इलाके में शराब के नशे में धुत एक स्कूटी सवार ने जमकर अफरा-तफरी मचाई। डीआईजी बंगले के पास लहराते हुए स्कूटी चला रहा युवक पहले सुरक्षा बैरिकेड्स से टकराया, फिर एक कार को टक्कर मारते हुए सड़क पर गिर पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो पीछे चल रही दूसरी कार में सवार युवकों ने बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। बैरिकेड के बाद कार से भिड़ा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार युवक नशे में इतना चूर था कि उसे गाड़ी पर कंट्रोल नहीं था। सबसे पहले उसने डीआईजी आवास के सामने लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड को टक्कर मारी। टक्कर के बाद भी वह नहीं रुका और स्कूटी अनियंत्रित होकर दूसरी दिशा में मुड़ गई। कुछ ही पलों में वह एक कार से जा भिड़ा और पलटते हुए सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने घायल युवक को उठाया और सुरक्षित स्थान पर ले गए। जज और अफसरों के बंगले, फिर भी ऐसी लापरवाही
चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा घटनाक्रम उस मार्ग पर हुआ, जहां जनप्रतिनिधियों, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और न्यायाधीशों के निवास स्थान हैं। अति-सुरक्षित क्षेत्र में शराबी चालक का इतनी देर तक बेखौफ गाड़ी चलाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर ज्यादा भीड़ नहीं थी, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। पुलिस अब युवक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *