मोदी ने छात्रों को परीक्षा तैयारी के टिप्स दिए:टाइम मैनेजमेंट, कॉन्फिडेंस और पॉजीटिव सोच की सलाह दी, शहर के सरकारी स्कूलों में दिखाया लाइव संवाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘परीक्षा पे चर्चा-2026’ के 9वें संस्करण के तहत देशभर के छात्रों से सीधा संवाद किया। इसके तहत उदयपुर के सरकारी स्कूलों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से पीएम मोदी की यह चर्चा बच्चों को लाइव दिखाई गई। मोदी ने इस दौरान बच्चों को परीक्षा तैयारी के लिए टाइम मैनेजमेंट, पॉजीटिव सोच और कॉन्फिडेंस के साथ पढ़ाई पर फोकस रखने के ​टिप्स दिए। मोदी ने छात्रों को परीक्षा को बोझ नहीं, बल्कि सीखने के एक अवसर और उत्सव के रूप में देखने का संदेश दिया। उदयपुर के सरकारी फतह सी.सैकंडरी स्कूल, सरकारी रेजीडेंसी सी.सैकंडरी स्कूल, गुरुगोविंद सरकारी स्कूल आदि में परीक्षा को परीक्षा पे चर्चा लाइव दिखाई गई। बता दें, 10वीं और 12वीं की 12फरवरी से बोर्ड परीक्षा है। बच्चे बोले-परीक्षा से पहले प्रेशर नहीं होना चाहिए
छात्र लोकेश शर्मा के अनुसार उन्हें पीएम ने टिप्स देते हुए बताया कि एग्जाम से पहले किसी तरह का प्रेशर नहीं रहना चाहिए। पूरे सालभर तैयारी करते हैं लेकिन एग्जाम सेंटर पर जाते ही भय महसूस होता है। हमें खुद पर विश्वास होना चाहिए। छात्रा गौरवी पालीवाल ने बताया कि हमें ये पता लगा कि टाइम का मैनेजमेंट अगर हम बनाकर चलेंगे तो तैयारी अच्छी होगी। लक्ष्य हमें रखना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए उससे जुड़ी जानकारियां बरीकी से समझनी और पढ़नी चाहिए। मंजिल मिल जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *