UIT ने 46.62 हेक्टेयर में लॉन्च की आवास योजना:303 प्लॉट के लिए आवेदन शुरू; कृषि मंत्री-नगरीय विकास मंत्री की लॉन्चिंग

दौसा- बांदीकुई नगर विकास न्यास द्वारा शुक्रवार को पहली आवासीय योजना लॉन्च की गई। जिला मुख्यालय के पास खेड़ली गांव में 46.62 हेक्टेयर में बसने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर आवासीय योजना की लॉन्चिंग नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा और कृषि मंत्री डॉ. किरोडीलाल मीणा ने की। कृषि मंत्री ने कहा कि यूआईटी द्वारा लांच की गई आवासीय योजना से एक सुनियोजित तरीके से कॉलोनी बसाई जाएगी, जिसमें लोगों को सभी सुविधाएं मिलेंगी। खेल स्टेडियम व हरित पट्टी भी बनेगी नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह ने कहा कि यूआईटी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर आवासीय योजना लॉन्च की गई है। इसमें व्यावसायिक गतिविधियों के लिए जगह आरक्षित की गई है, इसके साथ ही खेल स्टेडियम और पर्यावरण के लिए हरित पट्टीका का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले और आसपास के लोग, जो दौसा मुख्यालय पर रहने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए आवासीय योजना की शुरुआत की गई है। ऐसे लोगों को सुविधा मिलने के साथ विकास कार्यों को गति मिलेगी। इससे पहले यूआईटी द्वारा लॉन्च की गई आवासीय योजना की वीडियो स्क्रीनिंग की गई। ऐसा होगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर ये रहेगी सड़कों की साइज आवेदन की पात्रता 700 सीट के टाउनहॉल का लोकार्पण वहीं कृषि मंत्री और नगरीय विकास मंत्री ने नगर परिषद द्वारा आईटीआई रोड पर करीब 20 करोड़ की लागत से निर्मित स्वतंत्रता सेनानी स्व. कप्तान छुट्टन लाल मीणा टाउनहॉल का लोकार्पण भी किया। आधुनिक सुविधाओं से युक्त टाउन हॉल पर करीब 700 कुर्सियां लगाई गई हैं। इसके साथ ही 4 हॉलनुमा कमरें और बाहरी क्षेत्र में पार्किंग व अन्य सुविधाएं विकसित की गई हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि कप्तान साहब स्वतंत्रता सेनानी और सैन्य अधिकारी रहे, जिन्होंने राष्ट्रसेवा के साथ-साथ सामाजिक उत्थान और जनकल्याण की राजनीति को भी जीवन का ध्येय बनाया। इस दौरान कलेक्टर देवेन्द्र कुमार, एडीएम अरविन्द शर्मा, मनमोहन मीणा, यूआईटी सचिव मूलचंद लूणीया और नगर परिषद कमिश्नर कमलेश मीणा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *