मोदी बोले- RSS की वजह से मराठी सीखी:संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दी; PM ने शरद को सहारा देकर बैठाया

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन किया। PM ने अपने संबोधन में कहा कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है। इस भाषा को बोलने और नए शब्द सीखने की लगातार कोशिश करता हूं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की वजह से ही मुझे मराठी भाषा और मराठी परंपरा से जुड़ने का सौभाग्य मिला। अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन किसी भाषा या राज्य तक सीमित नहीं है। मराठी साहित्य सम्मेलन स्वतंत्रता के संघर्ष का सार दर्शाता है। इसमें महाराष्ट्र और देश की सांस्कृतिक विरासत है। देश की आर्थिक राजधानी से देश की राजधानी में आए सभी लोगों को मेरा अभिवादन। इस कार्यक्रम में एक और नजारा देखने को मिला। दरअसल, सम्मेलन में आए शरद पवार लंबे भाषण के बाद थक गए थे। जब वे बैठने आए तो पीएम मोदी ने उन्हें कुर्सी पर बिठाया और वाटर बॉटल से शरद पवार के ग्लास में पानी भर दिया। लोग सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। कार्यक्रम की 4 तस्वीरें… कार्यक्रम में पीएम मोदी की बड़ी बातें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *