मोदी सरकार के 11 साल पूरे, संकल्प सभा हुई

दामापुर| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को ग्राम कोदवा कला में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और ग्रामीण शामिल हुए। वक्ताओं ने बताया कि 2014 के बाद किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव आया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, जिसे पूरा किया। देश के 11 करोड़ किसानों को 3.7 लाख करोड़ रुपए किसान सम्मान निधि के रूप में सीधे खाते में भेजे गए। बताया कि डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देकर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई। 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अन्न मिल रहा है। देश में कुपोषण घटा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंडा मंडल के महामंत्री मनहरण साहू रहे। कार्यक्रम प्रभारी भानुमति थीं। सह प्रभारी मंडल मंत्री परस सिंगरौल, सहकारी समिति अध्यक्ष संतोष ध्रुव, मंडल उपाध्यक्ष गौकरण सिंगरौल, ललित साहू, बूथ अध्यक्ष टीकाराम सिंगरौल, रामगोपाल निषाद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *