दामापुर| ग्राम डबरी स्थित हाईस्कूल में प्रवेश उत्सव मना। कार्यक्रम में हाई स्कूल, पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक शाला के शिक्षक, शाला समिति सदस्य और छात्र शामिल हुए। सभी ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप जलाकर पूजन किया। हाई स्कूल शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विद्या तिवारी, पूर्व अध्यक्ष कामता कश्यप, संकुल प्राचार्य यादूराम सागर, मिडिल स्कूल के उपाध्यक्ष मनोज निर्मलकर, प्राथमिक शाला के सदस्य और तीनों शालाओं के शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक कर, मिठाई खिलाकर स्वागत किया। हाईस्कूल अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। सभी बच्चे नियमित स्कूल आएं। संकुल प्राचार्य यादूराम सागर ने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।


